भीषण गर्मी में दूधिया साथियों के लिए आगे आए शिवेन्द्र यादव

छठेमिल दूध मंडी में पंखे और ट्यूबलाइट का वितरण, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जताई चिंता।
Bureau 15 Jun 2026, 05:19 PM 1 min read
भीषण गर्मी में दूधिया साथियों के लिए आगे आए शिवेन्द्र यादव

 

राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित छठेमिल दूध मंडी में भीषण गर्मी के बीच दूधिया साथियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव के पुत्र शिवेन्द्र यादव द्वारा पंखे और ट्यूबलाइट वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।

 

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में दूध मंडी से जुड़े लोगों की सुविधा के लिए पंखे और ट्यूबलाइट उपलब्ध कराए गए। उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे मेहनतकश वर्ग के लिए उपयोगी कदम बताया।

 

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कई आवश्यक सुविधाओं की कमी है और मेहनतकश वर्ग की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

 

कार्यक्रम में गणेश रावत (अध्यक्ष, बीकेटी), दिलीप चौहान (सभासद), वरिष्ठ अधिवक्ता देवीबाक्स सिंह, मो. वकार अहमद (सभासद), आदर्श सिंह, राज किशोर (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), अरुण रावत (जिला पंचायत सदस्य), सूरज लोधी, संतोष रावत, अजय यादव, दीपक यादव, कमलेश यादव, शिव सिंह यादव और त्रिभुवन यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?