सरयू नहर परियोजना से बदलेगी पूर्वांचल की तस्वीर, 14.04 लाख हेक्टेयर तक बढ़ेगा सिंचित क्षेत्र

सरयू नहर परियोजना के विस्तार से पूर्वी यूपी में 14.04 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र विकसित करने का लक्ष्य। कुलाबों और प्रेशर सिंचाई से किसानों को मिलेगा लाभ।
Bureau 13 Mar 2026, 09:31 PM 1 min read
सरयू नहर परियोजना से बदलेगी पूर्वांचल की तस्वीर, 14.04 लाख हेक्टेयर तक बढ़ेगा सिंचित क्षेत्र

उत्तर प्रदेश सरकार ‘हर खेत को जल’ के लक्ष्य के तहत प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरयू नहर परियोजना का विस्तार कर रही है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अनुसार इस राष्ट्रीय परियोजना के माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुल 14.04 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।

 

सिंचाई विभाग के मुताबिक परियोजना के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में कुल 9000 कुलाबों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से लगभग 7345 कुलाबों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 1655 कुलाबों का निर्माण वर्ष 2026-27 में पूरा किया जा रहा है। इन कुलाबों के निर्माण से करीब 66,200 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को खरीफ और रबी दोनों फसलों में लाभ मिलने की संभावना है।

 

इसके साथ ही नहरों में मौजूद 14 गैप्स के कारण कई क्षेत्रों में सिंचाई प्रभावित हो रही थी। विभाग के अनुसार इन सभी गैप्स को भरने के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्य पूरा होने पर लगभग 27,863 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।

 

कम जल उपलब्धता वाले क्षेत्रों में सिंचाई बढ़ाने के लिए प्रेशर सिंचाई परियोजना का भी चरणबद्ध विकास किया जा रहा है। यह परियोजना जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से अप्रैल 2025 से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से लगभग 1.31 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र को सिंचाई सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

 

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अनुसार कुलाबों के निर्माण और नहर गैप्स को भरने से लगभग 0.95 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जबकि शेष क्षेत्र को प्रेशर सिंचाई परियोजना के माध्यम से कवर किया जाएगा। परियोजना के विस्तार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिंचाई कमांड एरिया बढ़ने के साथ किसानों की उत्पादन क्षमता और आय में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?