‘एनकाउंटर नहीं होना चाहिए था’, अपनी ही सरकार की कार्रवाई पर मंत्री संजय निषाद के सवाल

कमलेश बिंद एनकाउंटर पर मंत्री ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- कानून के तहत होनी चाहिए थी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच।
Bureau 06 Jun 2026, 03:25 PM 1 min read
‘एनकाउंटर नहीं होना चाहिए था’, अपनी ही सरकार की कार्रवाई पर मंत्री संजय निषाद के सवाल

 

 

गाजीपुर में होटल व्यवसायी के पुत्र विनीत राय हत्याकांड के आरोपी कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने अपनी ही सरकार की पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को कानून के तहत न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने का अवसर मिलना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

 

सीतापुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजय निषाद ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, लेकिन यदि किसी व्यक्ति पर अपराध का आरोप है तो उसे आत्मसमर्पण करने और कानून के अनुसार न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी दोषी पाया जाता तो अदालत उसके खिलाफ सजा तय करती।

 

कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि विनीत राय हत्याकांड में कमलेश बिंद मुख्य आरोपी नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को कठोर कार्रवाई करनी थी तो मामले के मुख्य आरोपियों पर भी वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

 

संजय निषाद ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है, लेकिन इसके लिए न्यायिक प्रक्रिया की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उनके अनुसार किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई संविधान और कानून के दायरे में रहकर होनी चाहिए।

 

कमलेश बिंद के परिजनों और समर्थकों के खिलाफ रासुका लगाने की संभावित कार्रवाई पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन कार्रवाई करना चाहता है तो सबसे पहले उन पर और उनके समाज के लोगों पर रासुका लगाकर दिखाए। उन्होंने कहा कि यदि बड़े पैमाने पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी तो प्रदेश की जेलें भी छोटी पड़ जाएंगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह स्वयं भी अतीत में पुलिस के कथित फर्जी मुकदमों के भुक्तभोगी रहे हैं।

 

डॉ. निषाद ने कहा कि वह पूरे मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों की कार्यशैली सरकार के लिए भी मुश्किलें पैदा कर सकती है। उनका कहना था कि इस तरह की घटनाओं से संबंधित समाज में नाराजगी बढ़ सकती है।

 

संजय निषाद ने कहा कि मृतक कमलेश बिंद की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को पहले थाने में प्रताड़ित किया गया और बाद में एनकाउंटर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप सामने आने के बाद स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच जरूरी हो जाती है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?