रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने हॉस्टल में दी जान, जांच में जुटी पुलिस

दोपहर में परिजनों से हुई थी बातचीत, शाम को कमरे में फांसी पर लटका मिला बीसीए तृतीय वर्ष का छात्र
Bureau 05 Jun 2026, 08:06 PM 1 min read
रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने हॉस्टल में दी जान, जांच में जुटी पुलिस

 

राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में स्थित रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

 

मृतक की पहचान दीपक कुमार गुप्ता (23) के रूप में हुई है। वह गोंडा जिले के बक्सर आज्ञाराम क्षेत्र का निवासी था। दीपक रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज में बीसीए तृतीय वर्ष का छात्र था और कॉलेज के पास स्थित राजपाल बॉयज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

 


मृतक दीपक कुमार गुप्ता

 

जानकारी के अनुसार दीपक की दोपहर में अपने परिजनों से बातचीत हुई थी। इसके बाद जब परिवार के लोग उससे संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे तो उसका फोन नहीं उठा। लगातार संपर्क न होने पर परिजनों ने हॉस्टल वार्डन को फोन कर छात्र के बारे में जानकारी लेने और उसकी तलाश करने को कहा।

 

परिजनों की सूचना के बाद जब छात्र की तलाश की गई तो वह अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कंट्रोल रूम के माध्यम से शाम करीब 6:50 बजे बीबीडी थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक स्तर पर आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

 

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?