प्रतीक यादव को अंतिम विदाई - सपा, बीजेपी, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

श्मशान घाट से लेकर आवास तक उमड़ा जनसैलाब, 38 वर्षीय प्रतीक यादव के निधन से शोक में डूबा यादव परिवार।
Bureau 14 May 2026, 10:40 PM 1 min read
प्रतीक यादव को अंतिम विदाई - सपा, बीजेपी, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

प्रतीक यादव के निधन के बाद गुरुवार को लखनऊ में शोक और संवेदना का माहौल दिखाई दिया। समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देने के लिए राजनीति और सामाजिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। सपा, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने उनके आवास से लेकर श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

38 वर्षीय प्रतीक यादव फिटनेस के प्रति जागरूक और युवाओं के बीच प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से यादव परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। उनकी पत्नी अपर्णा यादव और दोनों बेटियों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।


तनुज पुनिआ ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार के दौरान राजनीतिक दलों से जुड़े कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।


नीरज सिंह ने दी श्रद्धांजलि

इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश सरकार के कई मंत्री और संगठन के पदाधिकारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल सिंह ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय महासचिव पी एल पुनिआ अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रतीक यादव के निधन को दुखद बताया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उनके बेटे तनुज पुनिआ भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

 

वहीं राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए अंतिम श्रद्धांजलि दी।  

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?