4399 दिन पूरे कर पीएम मोदी ने बनाया नया इतिहास, योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- यह उपलब्धि देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है।
Bureau 10 Jun 2026, 01:29 PM 1 min read
4399 दिन पूरे कर पीएम मोदी ने बनाया नया इतिहास, योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4399 दिन पूरे करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के साथ वह देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बन गए हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 145 करोड़ भारतवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम यह ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कीर्तिमान देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि इतिहास में ऐसे अवसर बहुत कम देखने को मिलते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार तक सीमित न रहकर एक युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण को समर्पित है, जिसने करोड़ों लोगों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा है।

 

 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा को समर्पित उनकी यह यात्रा भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहे, यही उनकी मंगलकामना है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?