>लखनऊ-हरदोई सीमा पर विकसित किए जा रहे एक हजार एकड़ के पीएम मित्र वस्त्र एवं परिधान पार्क के निर्माण कार्य में तेजी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में परियोजना की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है।
>परियोजना के तहत सड़क, बिजली और जल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर कार्य चल रहा है। सड़क कनेक्टिविटी दो चरणों में प्रस्तावित है। पहले चरण में आईआईएम लखनऊ से रायथा अंडरपास तक 8.40 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण में से 6.2 किमी कार्य पूरा हो चुका है। इस चरण की कुल लागत 409.39 करोड़ रुपये है, जिसमें 206.95 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। दूसरे चरण में रायथा अंडरपास से पीएम मित्र पार्क तक 14.28 किमी सड़क निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है।
>पार्क में बाउंड्री वॉल का 73 प्रतिशत, ऑफिस स्पेस नवीनीकरण का 55 प्रतिशत और गेट कॉम्प्लेक्स का 20 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 132 केवी रिसीविंग सब-स्टेशन और 26 किमी ट्रांसमिशन लाइन के लिए एलओआई जारी की गई है। जल प्रबंधन के तहत एसटीपी दौलतगंज से तृतीयक उपचार संयंत्र का निर्माण तथा गोमती नदी से 8.25 एमएलडी जल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है, जिसके लिए 458.50 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं।
>राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि बाउंड्री वॉल, गेट कॉम्प्लेक्स और ऑफिस बिल्डिंग के नवीनीकरण सहित प्रमुख कार्य 31 जनवरी 2026 तक पूर्ण किए जाएं।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें