सिंगल क्लिक में 90 हजार परिवारों को राहत, सीएम योगी जारी करेंगे पहली किस्त

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत यूपी में 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त डीबीटी के जरिए मिलेगी। सीएम योगी 16 मार्च को लखनऊ में सिंगल क्लिक से राशि भेजेंगे।
Bureau 15 Mar 2026, 01:08 PM 1 min read
सिंगल क्लिक में 90 हजार परिवारों को राहत, सीएम योगी जारी करेंगे पहली किस्त

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत लगभग 90 हजार पात्र लाभार्थियों को व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मार्च को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से डीबीटी के जरिए यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे।

 

यह कार्यक्रम 16 मार्च को अपराह्न 4:30 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 20 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे।

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। इस क्रम में फतेहपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, महाराजगंज और देवरिया के एक-एक लाभार्थी से वर्चुअल बातचीत कर योजना के लाभ और अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एक मांग आधारित योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र शहरी परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराना है।

 

राज्य सरकार के अनुसार योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में शहरी गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?