नोएडा में सनसनी: नाले में मिली महिला की बिना सर वाली लाश, 10 टीमें जांच में जुटीं

Noida News: नोएडा सेक्टर-82 में सिरविहीन महिला शव मिलने से पूरा इलाका दहशत में है। सवाल यह है कि कौन है वह महिला, और क्यों उसके सिर को गायब किया गया?
News Desk 08 Nov 2025, 03:24 PM 1 min read
नोएडा में सनसनी: नाले में मिली महिला की बिना सर वाली लाश, 10 टीमें जांच में जुटीं


>नोएडा के सेक्टर-82 कट के पास एक नाले में महिला का सिरविहीन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की यह दिल दहला देने वाली वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है, क्योंकि 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। घटना स्थल पर मौजूद गंध, शरीर पर गहरे घाव और सिर का गायब होना इस ओर इशारा करता है कि हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए यह क्रूर कदम उठाया।


>गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने इस मामले को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए 10 विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस अब तक 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाल चुकी है और घटनास्थल तक आने-जाने वाले रास्तों की मूवमेंट को बारीकी से खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार जांच का दायरा पिछले तीन दिनों तक बढ़ाया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वाहन की पहचान हो सके।


>सिर गायब होने के कारण मृतका की पहचान कराना मुश्किल हो रहा है। पुलिस आसपास के जिलों की गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही है और पड़ोसी राज्यों के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम मौके से नमूने इकट्ठा कर चुकी है और DNA के माध्यम से पहचान स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।


>पुलिस को शक है कि हत्या की वारदात किसी अन्य स्थान पर हुई है और सबूत मिटाने के लिए शव को नाले में फेंका गया।
जांच के तीन प्रमुख एंगल:


    >
  • व्यक्तिगत दुश्मनी

  • घरेलू हिंसा/वैवाहिक विवाद

  • अवैध संबंध


>हत्या का तरीका बेहद योजनाबद्ध माना जा रहा है।


>महिला के सिर की तलाश में पुलिस ने आसपास के 3 किमी के दायरे में जिसमे नाले, खाली जगह, झाड़ियों, नदी किनारों और सड़कों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।


>पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्होंने किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को इलाके में देखा है तो तुरंत सूचना दें। घटना के बाद से ही नॉएडा पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है और इलाके में लगातार पेट्रोलिंग हो रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम