नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड तमिलनाडु से गिरफ्तार, 1 लाख का इनामी आरोपी दबोचा गया

श्रमिक आंदोलन के दौरान आगजनी-तोड़फोड़ भड़काने का आरोप, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
Bureau 18 Apr 2026, 10:14 PM 1 min read
नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड तमिलनाडु से गिरफ्तार, 1 लाख का इनामी आरोपी दबोचा गया

नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरूचिराप्पल्ली से पकड़ा गया है। आरोपी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

 

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट और स्पेशल टास्क फाॅर्स उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश और अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा की निगरानी में आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी।

 

पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी लोकेशन आधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए ट्रैक की गई थी।

 

जांच में सामने आया कि नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने और उसे संगठित करने में आदित्य आनंद की अहम भूमिका थी। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं।

 

इस मामले में थाना फेस-2 में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गया था, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

 

फिलहाल पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लाने की तैयारी में है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से मामले में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम