नॉएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Noida News: नोएडा के कई स्कूलों को ईमेल से बम धमकी मिली। पुलिस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, मेल हॉक्स बताया गया।
News Desk 19 Dec 2025, 02:07 PM 1 min read
नॉएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी


>उत्तर प्रदेश के नोएडा में कई स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।


>धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद संबंधित स्कूलों को एहतियातन खाली कराया गया। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय पुलिस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों ने स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। 


>सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने जिले के अन्य संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी जांच अभियान चलाया। बोटेनिकल गार्डन सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और बम डिस्पोजल टीम को तैनात किया गया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र ने बताया, आज सुबह कुछ स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी स्थानों पर जांच कर ली गई है। कहीं भी कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।


>उन्होंने कहा कि धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है और फिलहाल इसे हॉक्स की श्रेणी में रखा गया है। पुलिस द्वारा मेल के सोर्स का पता लगाने के लिए जांच जारी है और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम