इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट

इंडिगो और अन्य साझेदारों के साथ एयरक्राफ्ट टर्नअराउंड ट्रायल सफल, कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने से पहले सभी प्रमुख प्रणालियों की हुई जांच।
Bureau 11 Jun 2026, 02:55 PM 1 min read
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट

 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसी दिशा में एयरपोर्ट ने एक महत्वपूर्ण चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इंडिगो और अन्य प्रमुख साझेदारों के साथ मिलकर एयरक्राफ्ट टर्नअराउंड का पूर्ण ट्रायल किया, जो सफल रहा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ओआरएटी कार्यक्रम के तहत इस परीक्षण का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि विमान के उतरने के बाद यात्रियों और विमानों से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

 

ट्रायल के दौरान वास्तविक उड़ानों जैसी परिस्थितियां बनाई गईं। इस दौरान वीडीजीएस सिस्टम, पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज, ग्राउंड पावर और प्री-कंडीशंड एयर जैसी सुविधाओं की जांच की गई। साथ ही बैगेज और कार्गो हैंडलिंग प्रक्रियाओं का भी परीक्षण किया गया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इन-फ्लाइट कैटरिंग, ग्राउंड हैंडलिंग गतिविधियों और विमान में ईंधन भरने की प्रक्रिया का भी परीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न स्टेकहोल्डर्स और तकनीकी प्रणालियों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला।

 

15 जून से प्रस्तावित कमर्शियल उड़ानों से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के लोगों को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम
भीषण गर्मी में ग्रेटर नोएडा बेहाल, हाईराइज सोसाइटी से सेक्टरों तक बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा