एनआईए करेगी पुलिस कर्मियों को विवेचना की बारीकियों में प्रशिक्षित

Lucknow News: एनआईए अपने कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम (सीबीटीपी) के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को विवेचना की बारीकियों और दक्षताओं में प्रशिक्षित करने जा रही है। 24 और 25 सितंबर को लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में करीब 30 पुलिस अधिकारी हिस्सा लेंगे।
News Desk 19 Sep 2025, 12:56 AM 1 min read
एनआईए करेगी पुलिस कर्मियों को विवेचना की बारीकियों में प्रशिक्षित


>राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अपने कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम (सीबीटीपी) के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को विवेचना की बारीकियों और अन्य महत्वपूर्ण दक्षताओं में प्रशिक्षण देने जा रही है।


>एनआईए के विशेषज्ञ प्रशिक्षक अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर उपनिरीक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों को विशेष विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एनआईए के लखनऊ कार्यालय में 24 और 25 सितंबर को किया जाएगा, जिसमें लगभग 30 पुलिस अधिकारी हिस्सा लेंगे।


>प्रशिक्षण निदेशालय ने सभी जिलों से यह सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त पुलिसकर्मियों के नाम मांगे हैं, ताकि वे इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें और अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी ढंग से जांच कार्य कर सकें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?