Wednesday, 23 September 2026 | Lucknow | 29°C

ईंट हाथ में लेते ही खुल गई पोल, मंत्री कश्यप भड़के - यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य तुरंत रुकवाया

लखनऊ में मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में खामियां मिलने पर काम रुकवाया। घटिया सामग्री पर अधिकारियों को फटकार और ब्लैकलिस्टिंग की चेतावनी।
Bureau
Bureau News Desk
17 Mar 2026
08:09 PM
1 min read
ईंट हाथ में लेते ही खुल गई पोल, मंत्री कश्यप भड़के - यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य तुरंत रुकवाया
हाइलाइट्स
लखनऊ में मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में खामियां मिलने पर काम रुकवाया। घटिया सामग्री पर अधिकारियों को फटकार और ब्लैकलिस्टिंग की चेतावनी।

प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता में गंभीर खामियां पाए जाने पर उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए।\

 

मंत्री कश्यप ने मोहन रोड स्थित विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन लैब और छात्रावास का निरीक्षण किया। जांच के दौरान ईंट और सीमेंट की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। उन्होंने मौके पर ही ईंटों की मजबूती जांची, जो टकराने पर टूट गईं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई।

 

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि पिलरों की संरचना असंतुलित है और दीवारों की चिनाई कमजोर है। मंत्री ने इन खामियों को गंभीर बताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही से भविष्य में सुरक्षा जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं।

 

उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और केवल प्रमाणित सामग्री के उपयोग के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

मंत्री ने चेतावनी दी कि गुणवत्ता में सुधार न होने पर संबंधित ठेकेदार और एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Explore Related Topics

नरेन्द्र कश्यप शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय लखनऊ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News