भांग उतारने पहुंचे युवक पेड़ पर अजगर देखकर भागे, मेरठ में एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान

शहतूत के पेड़ पर करीब सात फीट लंबा अजगर दिखाई देने के बाद वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित अभियान चलाकर उसे पकड़ लिया।
Bureau 12 Jun 2026, 03:49 PM 1 min read
भांग उतारने पहुंचे युवक पेड़ पर अजगर देखकर भागे, मेरठ में एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान

 

मेरठ के जागृति विहार रिंग रोड एक्सटेंशन स्थित वाटर प्लांट के पास उस समय लोगों में हलचल बढ़ गई, जब शहतूत के एक पेड़ पर करीब सात फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और रेस्क्यू विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

 

बताया गया कि कुछ युवक पेड़ से भांग उतारने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ की शाखाओं पर बैठे विशालकाय सर्प पर पड़ी। अजगर को देखते ही वे घबरा गए और वहां से दूर हट गए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के रेंजर मोहसिन खान को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही वन्यजीवों के रेस्क्यू का कार्य करने वाले आकाश महादेव और अंकित गुप्ता को भी बुलाया गया।

 

अजगर पेड़ की ऊंची शाखाओं पर बैठा हुआ था, जिसके कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया। रेस्क्यू टीम ने सावधानी बरतते हुए करीब एक घंटे तक प्रयास किया और आखिरकार अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सभी लोग पूरे अभियान को देखते रहे। अजगर को सुरक्षित पकड़ लिए जाने के बाद आसपास के लोगों ने राहत महसूस की।

 

रेस्क्यू विशेषज्ञ आकाश महादेव ने बताया कि पकड़ा गया अजगर उम्र और वजन के लिहाज से अपेक्षाकृत छोटा है, इसलिए उसमें काफी फुर्ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सर्प खतरा महसूस होने पर तेजी से प्रतिक्रिया कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी सर्प या वन्यजीव के दिखाई देने पर उसे पकड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए और तत्काल वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। वन विभाग की निगरानी में अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

वेस्ट यूपी तक फैला पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी का नेटवर्क, हैंडलर रिहान की गिरफ्तारी के बाद कई जिलों पर बढ़ी नजर
पहले नहर में कूदकर जान देने की कोशिश, अब मेरठ में फांसी पर लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति
मेरठ में दो साल की बेटी और नौ माह के बेटे के साथ मां ने खाया कीटनाशक
मेरठ में 800 करोड़ का ज्वैलरी पार्क, मुकुट जैसी इमारत और झुमके जैसा होगा प्रवेश द्वार
नशे में धुत पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारी गोली, बेटा और पड़ोसी पहुंचे मौके पर
जिसे नकल रोकनी थी, वही मोबाइल से छात्राओं की कर रहा था मदद - CCTV में कैद हुआ मामला
थाने की जमीन या वक्फ बोर्ड की संपत्ति? मेरठ में मस्जिद को लेकर बढ़ा विवाद
मेरठ के मवाना में युवक ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में भर्ती
खेल में पदक जीता है तो पढ़ाई होगी मुफ्त, मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने शुरू किए रजिस्ट्रेशन