मेरठ में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, पिता और सौतेली मां हिरासत में

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचा ननिहाल पक्ष, चुपचाप अंतिम संस्कार करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी।
Bureau 27 May 2026, 10:17 AM 1 min read
मेरठ में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, पिता और सौतेली मां हिरासत में

 

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि छात्रा के पिता और सौतेली मां ने उसकी हत्या करने के बाद चुपचाप बृजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर ननिहाल पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता और सौतेली मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाली खुशबू नाम की छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पड़ोसियों को मामले पर शक हुआ तो उन्होंने हापुड़ में रहने वाले छात्रा के ननिहाल पक्ष को सूचना दी।

 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया और पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के पिता कपिल और उसकी दूसरी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों ने तकिए से मुंह दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया है। टीम ने घर से साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं।

 

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार खुशबू की मां प्रीति की शादी वर्ष 2006 में कपिल से हुई थी। दोनों के दो बच्चे थे, जिनमें खुशबू और उसका छोटा भाई शामिल हैं। वर्ष 2017 में प्रीति की मौत हो गई थी। इसके कुछ समय बाद कपिल ने दूसरी शादी कर ली।

 

मृतका के मामा भूपेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि दूसरी शादी के बाद से बच्चों के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले खुशबू ने उन्हें फोन कर अपने साथ ले जाने की बात भी कही थी। सगे पिता पर बेटी की हत्या के आरोप सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

वेस्ट यूपी तक फैला पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी का नेटवर्क, हैंडलर रिहान की गिरफ्तारी के बाद कई जिलों पर बढ़ी नजर
पहले नहर में कूदकर जान देने की कोशिश, अब मेरठ में फांसी पर लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति
मेरठ में दो साल की बेटी और नौ माह के बेटे के साथ मां ने खाया कीटनाशक
मेरठ में 800 करोड़ का ज्वैलरी पार्क, मुकुट जैसी इमारत और झुमके जैसा होगा प्रवेश द्वार
नशे में धुत पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारी गोली, बेटा और पड़ोसी पहुंचे मौके पर
जिसे नकल रोकनी थी, वही मोबाइल से छात्राओं की कर रहा था मदद - CCTV में कैद हुआ मामला
थाने की जमीन या वक्फ बोर्ड की संपत्ति? मेरठ में मस्जिद को लेकर बढ़ा विवाद
भांग उतारने पहुंचे युवक पेड़ पर अजगर देखकर भागे, मेरठ में एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान
मेरठ के मवाना में युवक ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में भर्ती