नशे में धुत पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारी गोली, बेटा और पड़ोसी पहुंचे मौके पर

पल्लवपुरम की मधुर एंक्लेव कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद के दौरान चली गोली, घायल महिला अस्पताल में भर्ती।
Bureau 15 Jun 2026, 01:29 PM 1 min read
नशे में धुत पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारी गोली, बेटा और पड़ोसी पहुंचे मौके पर

 

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मधुर एंक्लेव कॉलोनी में रविवार रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान एक पूर्व सैनिक पर अपनी पत्नी को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, पूर्व सैनिक अजय और उसकी पत्नी सरिता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में अजय ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी पर फायर कर दिया। गोली लगने के बाद सरिता कमरे में गिर गई।

 

गोली चलने की आवाज सुनकर दंपती का 18 वर्षीय बेटा और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

पल्लवपुरम थाना प्रभारी भरत सारस्वत ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

वेस्ट यूपी तक फैला पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी का नेटवर्क, हैंडलर रिहान की गिरफ्तारी के बाद कई जिलों पर बढ़ी नजर
पहले नहर में कूदकर जान देने की कोशिश, अब मेरठ में फांसी पर लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति
मेरठ में दो साल की बेटी और नौ माह के बेटे के साथ मां ने खाया कीटनाशक
मेरठ में 800 करोड़ का ज्वैलरी पार्क, मुकुट जैसी इमारत और झुमके जैसा होगा प्रवेश द्वार
जिसे नकल रोकनी थी, वही मोबाइल से छात्राओं की कर रहा था मदद - CCTV में कैद हुआ मामला
थाने की जमीन या वक्फ बोर्ड की संपत्ति? मेरठ में मस्जिद को लेकर बढ़ा विवाद
भांग उतारने पहुंचे युवक पेड़ पर अजगर देखकर भागे, मेरठ में एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान
मेरठ के मवाना में युवक ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में भर्ती
खेल में पदक जीता है तो पढ़ाई होगी मुफ्त, मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने शुरू किए रजिस्ट्रेशन