मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, हाईवे जाम; पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज

Bureau 21 Mar 2026, 12:55 PM 1 min read
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, हाईवे जाम; पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गो रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद शनिवार को कोसी क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने आगरा-मथुरा हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके दौरान पुलिस पर पथराव और झड़प की घटनाएं सामने आईं।

 

जानकारी के अनुसार, संत चंद्रशेखर को तड़के करीब चार बजे गो तस्करी की सूचना मिली थी। वह मोटरसाइकिल से कथित तस्करों का पीछा कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक हाईवे पर एकत्र हो गए और जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने वाहनों और पुलिस पर पथराव किया, जिससे कई गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए और यातायात प्रभावित हुआ।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया। पुलिस के अनुसार एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर की गई कार्रवाई है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

छत्तीसगढ़ की युवती की शिकायत पर मथुरा में स्वयंभू गुरु गिरफ्तार, रेप का आरोप
प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, बोले- मैं मिलूं या न मिलूं, नाम जप करते रहिए
मथुरा में कॉकरोच बनकर नगर निगम पहुंचा युवक
मथुरा में जाम बना जानलेवा, एम्बुलेंस फंसने से पूर्व पार्षद के बेटे की मौत
मथुरा में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता; सीएम योगी ने राहत-बचाव तेज करने के दिए निर्देश
पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर संत समाज नाराज़, पीएम मोदी को भेजा विरोध पत्र
बरसाना में लठामार होली का रंग, नंदगांव के हुरियारों पर बरसीं प्रेम की लाठियां
मथुरा में सनी लियोनी कार्यक्रम का विरोध, साधु-संतों ने डीएम को लिखा पत्र
मथुरा कोर्ट ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दर्ज करने की दी मंजूरी