योगी सरकार ने दिया 48 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार

UP News: उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत 2025-26 में 48 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार मिला। 97% भुगतान समय पर, 6703 करोड़ से आय के नए स्रोत तैयार।
News Desk 13 Dec 2025, 07:16 PM 1 min read
योगी सरकार ने दिया 48 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार


>उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत रोजगार सृजन को लेकर महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 48 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार मिला है, जिनमें 31 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय से हैं।


>सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप इस वित्तीय वर्ष में 97 प्रतिशत से अधिक मजदूरों को समय पर भुगतान किया गया। इससे ग्रामीण श्रमिकों में विश्वास बढ़ा है और योजना के प्रति पारदर्शिता मजबूत हुई है।


>योगी सरकार ने अब तक 6703 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की है, जिसके माध्यम से गांवों में आय के नए स्रोत विकसित हुए हैं। सरकार का कहना है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लाभार्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। प्रदेश में रोजगार सृजन और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों को गति मिलने से बड़ी संख्या में परिवार आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?