घर के बंटवारे का विवाद बना खूनी संघर्ष, भाई पर बलकटी से हमला; बचाने आए बेटे को भी पीटा

मानपुर गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच।
Bureau 31 May 2026, 02:54 PM 1 min read
घर के बंटवारे का विवाद बना खूनी संघर्ष, भाई पर बलकटी से हमला; बचाने आए बेटे को भी पीटा

 

भावनपुर (मेरठ), संवाददाता। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में घर के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहा विवाद रविवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक भाई ने अपने बेटे और साले के साथ मिलकर दूसरे भाई पर बलकटी से हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।

 

पुलिस के अनुसार मानपुर गांव निवासी मनवीर सिंह और उनके भाई यशवीर के बीच घर के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। रविवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसी दौरान यशवीर ने अपने बेटे और साले के साथ मिलकर मनवीर सिंह पर बलकटी से हमला कर दिया। हमले में मनवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर उनका बेटा मनीष बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह भी घायल हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल पिता-पुत्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

वेस्ट यूपी तक फैला पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी का नेटवर्क, हैंडलर रिहान की गिरफ्तारी के बाद कई जिलों पर बढ़ी नजर
पहले नहर में कूदकर जान देने की कोशिश, अब मेरठ में फांसी पर लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति
मेरठ में दो साल की बेटी और नौ माह के बेटे के साथ मां ने खाया कीटनाशक
मेरठ में 800 करोड़ का ज्वैलरी पार्क, मुकुट जैसी इमारत और झुमके जैसा होगा प्रवेश द्वार
नशे में धुत पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारी गोली, बेटा और पड़ोसी पहुंचे मौके पर
जिसे नकल रोकनी थी, वही मोबाइल से छात्राओं की कर रहा था मदद - CCTV में कैद हुआ मामला
थाने की जमीन या वक्फ बोर्ड की संपत्ति? मेरठ में मस्जिद को लेकर बढ़ा विवाद
भांग उतारने पहुंचे युवक पेड़ पर अजगर देखकर भागे, मेरठ में एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान
मेरठ के मवाना में युवक ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में भर्ती