बड़ी फीस वापस कराने को कटोरा लेकर उतरे छात्र

फीस माफ़ करवाने का अनोखा तरीका, यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगते नजर आये।
Bureau 27 Apr 2026, 05:56 PM 1 min read
बड़ी फीस वापस कराने को कटोरा लेकर उतरे छात्र

 

लखनऊ में विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा और सेमेस्टर शुल्क में हाल ही में हुई वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों ने सोमवार को अनोखा प्रदर्शन किया। छात्रों ने हाथों में कटोरा लेकर परिसर में भीख मांगकर फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

 

छात्रों का कहना है कि फीस में की गई वृद्धि इतनी अधिक है कि सामान्य, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना कठिन होता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने इसे शिक्षा के अधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला कदम बताया।

 

छात्र संगठनों के अनुसार, शिक्षा किसी भी राष्ट्र की बुनियाद होती है, लेकिन इस तरह की शुल्क वृद्धि से शिक्षा का स्वरूप व्यवसायिक होता नजर आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे सामाजिक न्याय के सिद्धांत प्रभावित हो सकते हैं और वंचित वर्ग के छात्रों के लिए अवसर सीमित हो सकते हैं। इस मुद्दे पर एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा ने कड़ा विरोध जताया है। छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शुल्क वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है।

 

छात्र संगठनों ने प्रशासन को 48 घंटे का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो विश्वविद्यालय परिसर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। कई घंटों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद छात्रों ने महामहिम के नाम ज्ञापन एसीपी के माध्यम से सौंपा और धरना समाप्त कर दिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?