Tuesday, 27 October 2026 | Lucknow | 29°C

Lucknow Triple Murder: शवों को रख लोगों ने किया प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग, थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Lucknow Triple Murder: सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला (नौबस्ता) में पार्किंग विवाद के बाद दिनदहाड़े हुई फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।
Bureau
Bureau News Desk
27 Oct 2026
12:59 PM
1 min read
Lucknow Triple Murder: शवों को रख लोगों ने किया प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग, थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
सआदतगंज गोलीकांड में पिता, पुत्र और भतीजे की मौत
थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित
शव रखकर प्रदर्शन, परिवार ने मांगा न्याय
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Lucknow Triple Murder: राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला (नौबस्ता) में पार्किंग विवाद के बाद दिनदहाड़े हुई फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब मृतकों के शव घर पहुंचे। तब परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास तीनों शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया।

गुस्साएं लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने औरएनकाउंटर करने की मांग भी उठाई। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने सआदतगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी अजय कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।  दूसरी ओर नौबस्ता इलाके में पार्किंग के विवाद के बाद फायरिंग में पिता, पुत्र और भतीजे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही तीनों शव घर पहुंचे। परिजनों और पड़ोसियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

गुस्साएं लोगों का आरोप है कि पहले हुए विवाद के दौरान अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो मामला इतना गंभीर कभी नहीं होता। प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि इस घटना ने पूरे परिवार को उजाड़ कर दिया है। उन्होंने मृतक शिवा की बेटी को सरकारी नौकरी देने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग भी उठाई।

प्रदर्शन के दौरान पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। परिजनों प्रशासन से न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की। पुलिस के अनुसार गोलीबारी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को उसके पास से पिस्टल और चार खाली कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  

Explore Related Topics

Lucknow Triple Murder Saadatganj Firing Case Lucknow Crime News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News