Monday, 26 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर की जांच को SIT गठित, DGP ने दिए आदेश

UP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुल्तानपुर दौरे के दौरान उनके काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की दुर्घटना के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया है।
Bureau
Bureau News Desk
26 Oct 2026
04:13 PM
1 min read
UP: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर की जांच को SIT गठित, DGP ने दिए आदेश
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर की जांच के लिए SIT गठित
सुल्तानपुर सड़क हादसे की होगी विस्तृत जांच
सुरक्षा और एस्कॉर्ट व्यवस्था में चूक की भी पड़ताल
IG किरण एस की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय SIT

UP News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुल्तानपुर दौरे के दौरान उनके काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के आपस में टकराने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर गठित इस दल को हादसे के कारणों और संभावित लापरवाही की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 26 अक्टूबर को राहुल गांधी के सुल्तानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काफिले में शामिल कई वाहनों के आपस में टकराने की सूचना सामने आई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है।

गठित विशेष जांच दल की अध्यक्षता लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस करेंगे। सुल्तानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह और यातायात पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण चतुर्वेदी को एसआईटी का सदस्य बनाया गया है। तीनों अधिकारियों को दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान घटनास्थल की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

एसआईटी यह भी जांच करेगी कि राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की सुरक्षा, एस्कॉर्ट प्रबंधन और यातायात संचालन में किसी प्रकार की चूक तो नहीं हुई थी। यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उससे संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने जांच दल को जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी सुझाव देने को भी कहा गया है। 

Explore Related Topics

Rahul Gandhi Convoy Accident Rahul Gandhi Sultanpur Visit Sultanpur Road Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News