लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ का आगाज़, हजारों खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राजनाथ सिंह ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुरू
Bureau 13 Apr 2026, 11:12 AM 1 min read
लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ का आगाज़, हजारों खिलाड़ियों ने दिखाया दम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को ‘सांसद खेल महाकुंभ’ का भव्य शुभारंभ हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुबह 9:30 बजे के डी बाबू स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन किया।

 

इस आयोजन में लखनऊ संसदीय क्षेत्र के हजारों युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है।

 

प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो सहित कुल आठ खेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जा रही है, जिसमें लखनऊ की पांचों विधानसभा क्षेत्रों  जिसमे की मध्य, पूर्व, पश्चिम, उत्तर और कैंट के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

 

उद्घाटन समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया तथा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तीन दिवसीय यह आयोजन 13 से 15 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ियों की भागीदारी देखने को मिल रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?