लखनऊ में कल होगा राष्ट्रीय लोक अदालत और मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

Lucknow News: लखनऊ जिला न्यायालय में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मेगा हेल्थ कैंप, आधार और आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया जाएगा।
News Desk 12 Dec 2025, 07:13 PM 1 min read
लखनऊ में कल होगा राष्ट्रीय लोक अदालत और मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

जन सामान्य को त्वरित और सुलभ न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय लखनऊ में 13 दिसंबर 2025, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही न्यायालय परिसर में मेगा हेल्थ कैंप, आधार कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाया जाएगा।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार यह राष्ट्रीय लोक अदालत माननीय जनपद न्यायाधीश लखनऊ मलखान सिंह के निर्देशन में आयोजित की जा रही है।

नोडल अधिकारी और विशेष न्यायाधीश, सीबीआई (सेंट्रल) लखनऊ, रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों के निस्तारण के लिए सुलह–समझौते की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वादकारियों के हित को ध्यान में रखते हुए न्यायालय परिसर में मेगा हेल्थ कैंप भी आयोजित होगा, जहां नागरिक स्वास्थ्य परीक्षण करा सकेंगे। साथ ही आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु भी शिविर की व्यवस्था की गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?