एक साल पहले हुआ था धमाका, अब फिर उसी गांव के पटाखा गोदाम में विस्फोट

लखनऊ के नगराम स्थित देवती गांव में सोमवार सुबह हुए विस्फोट में एक महिला के झुलसने की सूचना, पिछले वर्ष भी इसी इलाके में हुआ था धमाका
Bureau 15 Jun 2026, 12:48 PM 1 min read
एक साल पहले हुआ था धमाका, अब फिर उसी गांव के पटाखा गोदाम में विस्फोट

 

राजधानी लखनऊ के नगराम क्षेत्र के देवती गांव में सोमवार सुबह पटाखा गोदाम में विस्फोट होने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में एक महिला के झुलसने की सूचना है। हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलने के बाद नगराम पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही गोदाम के संचालन और उससे जुड़े दस्तावेजों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में एक महिला के घायल होने की बात सामने आई है। हालांकि अन्य किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

 

देवती गांव और नगराम क्षेत्र में इससे पहले भी पटाखा गोदाम से जुड़ी घटना सामने आ चुकी है। बीते वर्ष 12 नवंबर को भी इलाके में पटाखा गोदाम में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ था। उस दौरान धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की थी और गोदाम के लाइसेंस से संबंधित जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा था।

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित गोदाम के पास आवश्यक अनुमति और लाइसेंस मौजूद थे या नहीं। इसके अलावा विस्फोट के कारणों की भी जांच की जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?