किसके हाथ आएगी कमान? 17 अगस्त को होगा फैसला

News Desk 11 Aug 2025, 10:54 PM 1 min read
किसके हाथ आएगी कमान? 17 अगस्त को होगा फैसला


>कई महीनों की खींचतान और सियासी रस्साकशी के बाद लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव की तारीख आखिरकार तय हो गई है। 17 अगस्त को विशेष अधिवेशन बुलाकर छह नए सदस्यों का चुनाव होगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी, जिससे लंबे समय से अटके इस चुनाव पर सस्पेंस खत्म हो गया।


>नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य एक जून को रिटायर हो चुके थे। लेकिन भाजपा महानगर संगठन और मेयर सुषमा खर्कवाल के बीच मतभेद के कारण चुनाव की तारीख बार-बार टलती रही। अब सुलह के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है।


>सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के जिन पार्षदों का मेयर से टकराव था, उन्हें इस बार कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली। भाजपा से मेयर के करीबी पार्षद अरुण राय, संदीप शर्मा, राजेश सिंह गब्बर और हिमांशु अंबेडकर के नाम फाइनल हो चुके हैं। पांचवें पद पर प्रदीप शुक्ला और पृथ्वी गुप्ता के बीच मुकाबला है। सपा से यायावर हुसैन रेशु का नाम तय है।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

  • 11:00 बजे: विशेष अधिवेशन की शुरुआत
  • 11:00 से 11:30 बजे: नामांकन
  • 11:30 से 12:00 बजे: नाम वापसी
  • 12:00 से 12:10 बजे: नामांकन पत्रों की जांच और उम्मीदवारों की घोषणा
  • 12:10 से 03:00 बजे: बैठक स्थगित (मतपत्र तैयारी के लिए)
  • 03:00 से 05:00 बजे: मतदान, मतगणना और परिणाम घोषणा


>नगर निगम कार्यकारिणी को शहर की मिनी कैबिनेट माना जाता है। महापौर की अध्यक्षता में यह टीम शहर के विकास कार्यों, नीतिगत और वित्तीय प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगाती है।

  • लाइसेंस शुल्क, पार्किंग शुल्क और विज्ञापन शुल्क तय करना
  • सड़कों, पार्कों और चौराहों के नामकरण के प्रस्ताव पास करना
  • बड़े विकास प्रोजेक्ट और नगर निगम के बजट पर निर्णय लेना

जब तक नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो जाता, नगर निगम का कई अहम काम ठप रहता है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?