Friday, 07 August 2026 | Lucknow | 29°C

पत्नी की मौत के नौ महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, दो मासूम बच्चियां हुईं अनाथ

बीबीडी क्षेत्र के लोनापुर में रहने वाले पान व्यवसायी की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पत्नी के निधन के बाद मानसिक तनाव की बात सामने आई है।
Bureau
Bureau News Desk
07 Aug 2026
05:26 PM
1 min read
पत्नी की मौत के नौ महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, दो मासूम बच्चियां हुईं अनाथ
सोर्स - लखनऊ संवाददाता (प्रदीप यादव)
हाइलाइट्स
लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र के लोनापुर में युवक मृत मिला।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय कृपा शंकर चौरसिया के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार पत्नी के निधन के बाद वह मानसिक तनाव में थे।
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के लोनापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहा एक युवक घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।  मृतक की पहचान कृपा शंकर चौरसिया (26) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोसाईगंज के रहने वाले थे और गोमती नगर स्थित हनीमैन चौराहे पर पान की दुकान चलाते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, करीब नौ महीने पहले उनकी पत्नी का बीमारी के कारण निधन हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहते थे।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को चिंता हुई। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कृपा शंकर मृत मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह खबर भी पढ़े - राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर कारीगरों के लिए सरकार की योजनाएं, सीएम योगी ने साझा किए आंकड़े

परिजनों ने बताया कि दिसंबर 2025 में कृपा शंकर की पत्नी का बीमारी के कारण निधन हो गया था। पत्नी की मृत्यु के बाद वह काफी परेशान रहने लगे थे। परिवार के अनुसार, वह पहले की तुलना में कम बोलते थे और अपने काम में भी पहले जैसा मन नहीं लगा पाता था।

कृपा शंकर चौरसिया गोमती नगर के हनीमैन चौराहे पर पान की दुकान संचालित करते थे। परिवार के अनुसार, पत्नी के निधन के बाद भी उन्होंने काम जारी रखा, लेकिन उनका मानसिक तनाव लगातार बना हुआ था।

बीबीडी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पत्नी के निधन के बाद मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक अपने पीछे दो छोटी बेटियां छोड़ गए हैं। परिवार के अनुसार, बड़ी बेटी करीब तीन वर्ष की है जबकि दूसरी बच्ची अभी शिशु अवस्था में है। पत्नी के निधन के बाद अब पिता की भी मृत्यु से परिवार पर गहरा संकट आ गया है।

Explore Related Topics

लखनऊ कृपा शंकर चौरसिया बीबीडी थाना लोनापुर पान व्यवसायी मानसिक तनाव पत्नी की मौत पुलिस जांच

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News