विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी? लखनऊ में महिला ने लगाए गंभीर आरोप

हजरतगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पार्क में हुए विवाद के बाद दो युवकों पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
Bureau 11 Jun 2026, 07:05 PM 1 min read
विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी? लखनऊ में महिला ने लगाए गंभीर आरोप

 

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही मोहल्ले के दो युवकों पर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता सीमा पाण्डेय, संतगुरु रविदास नगर की निवासी हैं। महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मोहल्ले के रहने वाले रितेश चौधरी उर्फ बाबू और विवेक जायसवाल से उनका पहले भी विवाद होता रहा है। महिला का आरोप है कि 8 जून 2026 की रात वह इलाके के एक पार्क में बैठी थीं। इसी दौरान दोनों युवक वहां पहुंचे और उन्हें पार्क में बैठने से मना करने लगे। जब महिला ने पार्क को सार्वजनिक स्थान बताते हुए वहां बैठने का अधिकार होने की बात कही तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

 

पीड़िता का कहना है की विवाद के दौरान दोनों युवकों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और महिला के साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने अश्लील हरकत की और उनका हाथ पकड़कर गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।    

 

 

महिला ने हजरतगंज थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?