GST की आड़ में फर्जीवाड़ा: लखनऊ में नकली फर्मों ने लूटा सरकार का खजाना

लखनऊ में फर्जी कंपनियों का करोड़ों का जीएसटी घोटाला! 7.35 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश
News Desk 07 Jul 2025, 08:28 PM 1 min read
GST की आड़ में फर्जीवाड़ा: लखनऊ में नकली फर्मों ने लूटा सरकार का खजाना


>उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जीएसटी चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। दो फर्जी कंपनियों ने जालसाजी से 7.35 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी कर सरकार को चूना लगाने की साजिश रची। सीजीएसटी (CGST) विभाग की सतर्कता से घोटाले का खुलासा हुआ और अब पुलिस ने बख्शी का तालाब (बीकेटी) और मड़ियांव थानों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी पते पर चल रही थी ‘रामा इंटरप्राइजेज’, 2.39 करोड़ का टैक्स गबन


>उपायुक्त राज्यकर अमर दीप वर्मा के मुताबिक, योगेश कुमार नामक व्यापारी ने ‘रामा इंटरप्राइजेज’ के नाम से फर्म बनाकर बख्शी का तालाब स्थित सरस्वती कांप्लेक्स में जीएसटी रजिस्ट्रेशन लिया। कंपनी का GST नंबर 09AZAPY0272F2Z9 है।


>हालांकि, 26 जून 2025 को जब सीजीएसटी के सहायक आयुक्त अभिमन्यु पाठक ने मौके पर निरीक्षण किया, तो पाया गया कि वहां ऐसी कोई कंपनी मौजूद ही नहीं थी।


>स्थानीय लोगों से पूछताछ में भी फर्म के संचालन का कोई साक्ष्य नहीं मिला। जांच में पता चला कि योगेश ने फर्जी बिल जारी कर 13.33 करोड़ रुपए का कारोबार दिखाया, जिससे उसने 2.39 करोड़ रुपए का टैक्स गबन किया। इसके बाद बीकेटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसकी जांच इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह कर रहे हैं।

27.55 करोड़ के फर्जी टर्नओवर से 4.95 करोड़ की चोरी, ‘बालाजी ट्रेडर्स’ भी जांच के घेरे में


>दूसरा मामला मड़ियांव क्षेत्र का है, जहां जगताप जयश्री बालाजी ट्रेडर्स नामक फर्म के जरिए 4.95 करोड़ की टैक्स चोरी की गई।


>राज्य कर उपायुक्त उमाशंकर विश्वकर्मा की जांच में सामने आया कि कंपनी ने 27.55 करोड़ रुपए का टर्नओवर तो दिखाया, पर ना कोई खरीदारी की और ना ही वास्तविक लेन-देन।


>दिल्ली की आधा दर्जन से अधिक कंपनियों से हुए लेन-देन को फर्जी घोषित करते हुए पुलिस ने मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज की। मामले की जांच इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा कर रहे हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?