लखनऊ में चल रहा था फर्जी नोटों का खेल, पुलिस ने लाखों की नकली करेंसी के साथ तीन को दबोचा

500 और 100 रुपये के हजारों नकली नोट मिले, पुलिस को गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश।
Bureau 09 Jun 2026, 06:06 PM 1 min read
लखनऊ में चल रहा था फर्जी नोटों का खेल, पुलिस ने लाखों की नकली करेंसी के साथ तीन को दबोचा

 

राजधानी लखनऊ में नकली नोटों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक कथित गिरोह का मड़ियांव पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 लाख 95 हजार 600 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है। मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आजमगढ़ जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद मड़ियांव पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 500 रुपये के 1402 नकली नोट, 100 रुपये के 6946 नकली नोट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद नकली भारतीय मुद्रा का कुल मूल्य 13 लाख 95 हजार 600 रुपये बताया गया है।

 

 

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अधिक रकम का लालच देकर लोगों को नकली नोट थमा देते थे। कई मामलों में असली नोटों के बदले नकली नोट देकर आर्थिक धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस को आशंका है कि यह काम संगठित तरीके से किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि गिरोह का नेटवर्क प्रदेश के अन्य जिलों तक फैला हो सकता है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके कथित मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

 

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। इससे पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं गिरोह का संबंध पहले से सक्रिय अपराधियों से तो नहीं है। मड़ियांव पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं मामले की आगे की जांच जारी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?