लखनऊ में वृद्ध महिला की हत्या और चोरी: तीन आरोपी गिरफ्तार

Lucknow News: जानकीपुरम, लखनऊ में 74 वर्षीय महिला की हत्या और चोरी मामले का खुलासा। पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, बड़ी मात्रा में सामान बरामद।
News Desk 05 Dec 2025, 09:36 PM 1 min read
लखनऊ में वृद्ध महिला की हत्या और चोरी: तीन आरोपी गिरफ्तार


>लखनऊ पुलिस ने जानकीपुरम क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या कर चोरी करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया था।


>पुलिस के अनुसार, 3 दिसंबर को जानकीपुरम स्थित आवास में 74 वर्षीय नीला श्रीवास्तव मृत पाई गई थीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम, क्राइम टीम और सर्विलांस यूनिट ने संयुक्त रूप से घटनास्थल के साक्ष्य, फुटेज और स्थानीय मुखबिरों की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों जितेंद्र मिश्र, दीपक कुमार उर्फ दीपू और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया।


>जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे पीड़िता के घर पूजा-पाठ के लिए आते थे और आर्थिक लाभ के लिए घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उनके पास से नकदी, जेवर, आर्टिफिशियल धातु के कंगन, चूड़ियाँ, और कपड़े सहित कई सामान बरामद किए। मामले में धारा 331(8)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में जानकीपुरम थाना स्टाफ, क्राइम/सर्विलांस टीम और पुलिस कमिश्नरेट क्राइम यूनिट के अधिकारी शामिल रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?