फरीदाबाद मॉड्यूल में लखनऊ की डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी, पिता बोले - बेटी आतंकी नहीं हो सकती

Delhi Blast: दिल्ली धमाके की जांच अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है, एजेंसियों की नज़र अब लखनऊ से लेकर फरीदाबाद तक जुड़ रहे नेटवर्क पर है। इसी बीच गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन के पिता ने सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि उनकी बेटी ऐसी हरकत नहीं कर सकती।
News Desk 11 Nov 2025, 06:25 PM 1 min read
फरीदाबाद मॉड्यूल में लखनऊ की डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी, पिता बोले - बेटी आतंकी नहीं हो सकती


>दिल्ली धमाके की जांच में फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल का कनेक्शन सामने आने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसियाँ लगातार एक्शन में हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन शाहिद के लखनऊ स्थित घर पर NIA, ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद शाहीन के परिवार ने अपनी बेटी पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है।


>शाहीन के पिता शाहिद अंसारी ने कहा मेरी बेटी ऐसी हरकत नहीं कर सकती। वह पढ़ी-लिखी है, डॉक्टर है। मुझे आज तक यकीन नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि शाहीन काफी समय पहले लखनऊ छोड़ चुकी थी और फरीदाबाद में नौकरी कर रही थी। उसकी शादी महाराष्ट्र के एक युवक से हुई थी। पिता के मुताबिक, लगभग डेढ़ साल पहले शाहीन लखनऊ आई थी और एक महीने पहले फोन पर बात हुई थी।


>परिवार लखनऊ के डालीगंज क्षेत्र में रहता है।


    >
  • बड़ा बेटा शोएब पिता के साथ रहता है

  • बीच में शाहीन, जिसकी गिरफ्तारी हुई

  • छोटे बेटे परवेज के घर पर भी आज सुबह छापा पड़ा


>डॉ. शाहीन ने इलाहाबाद से MBBS किया था और उनकी नियुक्ति लोक सेवा आयोग के जरिए हुई थी। वह कानपुर स्थित GSVM मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता रही हैं। 2009-10 के दौरान उनका तबादला कन्नौज मेडिकल कॉलेज में हुआ था। सूत्रों के अनुसार, 2013 में वह अचानक कॉलेज से गायब हो गईं और उसके बाद से परिवार से दूरी बढ़ती चली गई।


>एजेंसियों ने शाहीन को फरीदाबाद मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया है और अब उसके डिजिटल रिकॉर्ड, संपर्कों और यात्रा इतिहास की गहन जांच जारी है। दिल्ली धमाका केस में भी कड़ी पड़ताल की जा रही है कि उसका क्या संबंध था।


>हालांकि, पिता का दावा है न तो शाहीन कभी किसी गलत गतिविधि में थी, और न ही हमारी परवरिश ऐसी है। जांच एजेंसियों को अब देखना है कि यह मामला पूरी तरह साजिश है या गहरी आतंकी लिंकिंग का हिस्सा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?