जन जागरूकता और सक्रिय सर्वे ने कम किए लखनऊ में डेंगू-चिकनगुनिया के मामले

Lucknow News: लखनऊ में इस साल डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में भारी कमी दर्ज की गई है। जनता की बढ़ती जागरूकता और सक्रिय सर्वे ने इस सफलता की राह आसान बनाई है।
News Desk 24 Oct 2025, 07:02 AM 1 min read
जन जागरूकता और सक्रिय सर्वे ने कम किए लखनऊ में डेंगू-चिकनगुनिया के मामले


>मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने आज बताया कि इस वर्ष लखनऊ में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि यह सफलता मुख्य रूप से जन जागरूकता, प्रभावी सर्विलांस और विभिन्न विभागों के समन्वय का परिणाम है।


>जिला मलेरिया अधिकारी और नगर मलेरिया इकाई की टीम ने जनवरी से अब तक 18.36 लाख घरों का सर्वेक्षण किया, जिसमें 2,833 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। इसके अतिरिक्त, 3.62 लाख कंटेनरों का सर्वेक्षण किया गया, जिनमें 3,262 कंटेनरों में लार्वा मिला। कुल 360 घरों को नोटिस भी जारी किए गए।


>साल 2024 में डेंगू के कुल 3,215 मामले सामने आए थे, जबकि जनवरी से अक्टूबर 2025 में केवल 568 केस दर्ज हुए हैं। चिकनगुनिया के मामलों में भी गिरावट देखी गई है 2024 में 95 केस दर्ज हुए थे, जबकि 2025 में अब तक केवल 46 केस सामने आए हैं।


>जन जागरूकता अभियान का असर:
जन जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला मलेरिया अधिकारी और उनकी टीम ने सरोजिनी नगर, धाबापुर गाँव के 34 घरों और 72 जलपात्रों का सर्वेक्षण किया, जहां कोई लार्वा नहीं मिला। साथ ही दो जल पात्र खाली कराए गए और लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए गए।


>कृषि विभाग की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई और ग्राम प्रधान की देखरेख में नालियों की सफाई, एंटी-लार्वा का छिड़काव और झाड़ियों की कटाई कराई गई।


>लखनऊवासियों के लिए मच्छरों से बचाव के सुझाव:


>मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय:


    >
  • घर और आस-पास पानी जमा न होने दें।

  • पानी से भरे बर्तन और टंकियों को ढक कर रखें।

  • हर सप्ताह कूलर का पानी बदलें और साफ कपड़े से पोंछें।

  • अनावश्यक कंटेनर, टायर, बोतल आदि जमा न करें।

  • बर्ड बाथ और फूलदान का पानी हर सप्ताह बदलें।


>स्वयं बचाव के उपाय:


    >
  • सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

  • पूरी बांह के कपड़े पहनें।

  • मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें।

  • बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।

  • दिन में भी मच्छरों से बचाव के लिए पूर्ण आस्तीन के कपड़े पहनें।

  • बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें।


>क्या न करें:


    >
  • घर या आस-पास पानी जमा न होने दें।

  • टूटी हुई बोतल, टिन, पुराने टायर या कबाड़ न रखें।

  • बुखार होने पर स्वयं दवा न लें।


>मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनता से अपील की कि वे अपने घर और आस-पास सफाई बनाए रखें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं, ताकि डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में और कमी लाई जा सके। किसी भी आपात स्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ के कंट्रोल रूम नंबर 0522-2622080 पर संपर्क किया जा सकता है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?