चारबाग स्टेशन पर बवाल: दून एक्सप्रेस में महिलाओं ने टीटीई से की मारपीट

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर गुरुवार रात एक सामान्य टिकट से शुरू हुई बहस ने झगड़े का रूप ले लिया, कुछ ही मिनटों में दून एक्सप्रेस का कोच रणभूमि बन गया जब टीटीई पर उबलती चाय फेंकी गई और सोने की चेन लूट ली गई।
News Desk 17 Oct 2025, 01:26 AM 1 min read
चारबाग स्टेशन पर बवाल: दून एक्सप्रेस में महिलाओं ने टीटीई से की मारपीट


>उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दून एक्सप्रेस के एक कोच में टिकट चेकिंग के दौरान महिलाओं ने टीटीई से हाथापाई कर दी। ट्रेन के टीटीई दिवाकर मिश्रा जब यात्रियों के टिकट चेक कर रहे थे, तभी कुछ महिलाओं ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने टीटीई पर गर्म चाय फेंक दी और उनकी सोने की चेन भी लूट ली।


>महिलाएं जनरल टिकट पर आरक्षित कोच (स्लीपर एस-3) में सफर कर रही थीं। जब टीटीई ने उन्हें सीट खाली करने को कहा, तो उन्होंने विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी। टीटीई की शर्ट फाड़ दी गई और प्लेटफॉर्म पर हंगामा मच गया।


>जानकारी के अनुसार, हावड़ा से हरिद्वार जा रही ट्रेन संख्या 13009 दून एक्सप्रेस जब रात करीब 9 बजे चारबाग स्टेशन पहुंची, तो स्लीपर कोच एस-3 में पहले से बैठे यात्रियों ने शिकायत की कि कुछ महिलाएं जबरन सीटें घेरकर बैठी हैं। शिकायत मिलने पर टीटीई दिवाकर मिश्रा मौके पर पहुंचे और टिकट जांच शुरू की। जैसे ही उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे जनरल टिकट पर रिजर्व कोच में नहीं बैठ सकतीं, महिलाओं ने बदतमीजी शुरू कर दी। बात बढ़ी तो उन्होंने टीटीई पर गर्म चाय फेंक दी, शर्ट फाड़ दी और गले की सोने की चेन भी लूट ली।


>घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए महिलाओं को कोच से बाहर निकाला।
टीटीई दिवाकर मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत चारबाग जीआरपी थाने में की, जिसके बाद महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।


>सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने पुष्टि की कि टीटीई के साथ मारपीट की गई है। उन्होंने कहा “महिलाएं बिना रिजर्वेशन के कोच में चढ़ी थीं। टीटीई के साथ बदसलूकी और हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


>त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ ने रेलवे की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अधिकतर ट्रेनें फुल चल रही हैं, और सामान्य टिकट वाले यात्री आरक्षित कोचों में घुस जा रहे हैं। इससे न केवल रिजर्वेशन वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है, बल्कि रेलवे स्टाफ की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?