लखनऊ अग्निकांड ने ले ली कई जान, सीएम योगी ने छोड़ा कार्यक्रम; अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए चल रहा है रेस्क्यू

अलीगंज के पुरनिया इलाके में आग की घटना के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर, डीएम विशाख जी, डीजीपी राजीव कृष्ण और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं।
Bureau 22 Jun 2026, 05:40 PM 1 min read
लखनऊ अग्निकांड ने ले ली कई जान, सीएम योगी ने छोड़ा कार्यक्रम; अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए चल रहा है रेस्क्यू

 

अलीगंज के पुरनिया इलाके में हुई आग की घटना ने देर शाम पूरे प्रशासनिक तंत्र को सक्रिय कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में मामला आने के बाद न सिर्फ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए, बल्कि मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम भी बीच में छोड़ दिया। उधर, घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान देर जारी है। धुएं से भरी इमारत के भीतर स्ट्रेचर, गीले कंबल और विशेष उपकरणों के साथ टीमें लगातार अंदर जा रहीं है।

 

मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी ने मौके पर पहुंचकर फायर अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही डीजीपी राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, डीजी फायर, जेसीपी और एलडीए के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और आसपास के इलाके को सुरक्षा की दृष्टि से खाली कराया गया।    

 

 

 

प्रारंभिक सूचना में इसे कोचिंग सेंटर बताया गया था, लेकिन बाद में सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई कि जिस इमारत में आग लगी, वहां हेड हॉपर 3D आर्ट स्टूडियो संचालित था। वहीं कुछ तकनीकी और सॉफ्टवेयर से जुड़े कार्य भी किए जाते थे। हालांकि, अधिकारियों की ओर से इसकी विस्तृत पुष्टि का इंतजार है।

 

घटना के दौरान एक और तस्वीर सामने आई। जिस इमारत में आग लगी उसके निचले हिस्से में पेट शॉप होने की जानकारी मिली। राहत कार्य के दौरान वहां मौजूद जानवरों को भी सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

 

घटना के कई घंटे बाद भी बचाव कार्य थमा नहीं। दमकल, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार अंदर जाकर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। कुछ लोगों को गंभीर हालत में एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। कई घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

 

अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में हुई दुखद आग की घटना की जानकारी मिलने के बाद वह तत्काल वापस लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह को मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं।

 

 

घटना स्थल पर मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक काफी भावुक नजर आये  ब्रजेश पाठक के अनुसार आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन धुएं की वजह से अंदर बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इमारत के भीतर कोई व्यक्ति फंसा न रह जाए। इसके लिए दीवार काटकर भी अंदर पहुंचने का प्रयास किया गया।

 

 

घटना के दौरान मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आईं। हालांकि, अधिकारियों की ओर से समय-समय पर स्थिति स्पष्ट की जा रही है। सूत्रों के अनुसार मौत मृतकों की संख्या 15-17 बताई जा रही है। 

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?