लखनऊ एयरपोर्ट पर रुकना अब होगा और भी खास

News Desk 07 Aug 2025, 03:30 AM 1 min read
लखनऊ एयरपोर्ट पर रुकना अब होगा और भी खास


>अब लखनऊ का चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल सफर की शुरुआत या अंत नहीं होगा, बल्कि यह एक हाईटेक मिनी सिटी में तब्दील होने जा रहा है। एयरपोर्ट के सामने की 110 एकड़ खाली जमीन पर बनने जा रही इस मिनी सिटी में 200 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, मॉल, ऑफिस स्पेस, कन्वेंशन सेंटर, कैफे और एंटरटेनमेंट जोन जैसे आधुनिक कॉमर्शियल सुविधाएं होंगी। यह योजना सिर्फ लखनऊ नहीं, बल्कि उत्तर भारत के एयरपोर्ट्स में भी अपनी तरह की पहली पहल होगी जो शहर के विकास और रोजगार दोनों को नया आयाम देगी।


>हाल ही में हुई लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की बोर्ड बैठक में लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (LIAL) की इस योजना का लेआउट पास कर दिया गया है। अब जमीन को 8 हिस्सों में बांटकर डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।


>फिलहाल एयरपोर्ट की कुल भूमि 1258.80 एकड़ है, जिसमें से 1148.80 एकड़ पर पहले से ही टर्मिनल-2, निर्माणाधीन टर्मिनल-3 और अन्य संचालन क्षेत्र विकसित हैं। अब शेष 110 एकड़ को कॉमर्शियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

टर्मिनल-3 के निर्माण से यात्री लोड में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

  • 2024-25 में लखनऊ एयरपोर्ट से करीब 72 लाख यात्रियों ने सफर किया
  • ये आंकड़ा 2023-24 के मुकाबले 7.7% अधिक है
  • एयर ट्रैफिक मूवमेंट (ATM) भी 9% बढ़कर 51,107 हो चुका है

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?