लोनी हत्याकांड में नया मोड़, धरने के बाद मुखिया गुर्जर और मनोज धामा पर कार्रवाई

डेयरी संचालक हत्याकांड के विरोध में चल रहे धरने के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने मुखिया गुर्जर और मनोज धामा समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट।
Bureau 05 Jun 2026, 09:08 PM 1 min read
लोनी हत्याकांड में नया मोड़, धरने के बाद मुखिया गुर्जर और मनोज धामा पर कार्रवाई

 

लोनी क्षेत्र में चर्चित डेयरी संचालक हत्याकांड के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। मृतक के शव की बरामदगी की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी नेता मुखिया गुर्जर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मनोज धामा के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को मुखिया गुर्जर धरना स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी से कहासुनी हो गई थी। धरनारत लोगों और पुलिस के बीच भी काफी गहमागहमी का माहौल बन गया था। स्थिति तनावपूर्ण होती देख स्थानीय ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धरना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों पर माहौल को प्रभावित करने और प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं।

 

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुखिया गुर्जर सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने लोगों को उकसाने का प्रयास किया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

मामले में एक अन्य घटनाक्रम तब सामने आया जब लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने हत्यारोपित के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के परिचित होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले को भी संज्ञान में लेते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि आरोपों की सत्यता को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी वेव सिटी क्षेत्र से नोएडा पहुंचे थे। बताया गया कि गौरव अपने बहनोई के घर गया और कार छिपाने का प्रयास किया। हालांकि उसके बहनोई ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद गौरव अपने बहनोई के साथ कार लेकर खाने-पीने का सामान लेने चला गया, जबकि अन्य लोग पास के जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल पर जाकर छिप गए। जानकारी के अनुसार, बाद में चारों लोग मोहित को वहीं छोड़कर फरार हो गए। मोहित दो दिन तक जौली गांव में छिपा रहा।

 

डेयरी संचालक के शव की बरामदगी नहीं होने से परिजन और स्थानीय लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भी बंथला-चिरोड़ी रोड पर धरना जारी रहा। धरना स्थल पर खतौली विधायक मदन भैया भी पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

 

मदन भैया ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि घटना की वास्तविक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

'अब कभी अपराध नहीं करेंगे', गाजियाबाद में पुलिस के सामने बदमाशों ने ली शपथ
ग़ाज़िआबाद में 300 साल पुराने बहरामपुर अकबरपुर से हटेगा अकबर का नाम, जानिये अब क्या होगा नया नाम
गाजियाबाद में फिर बदला मौसम का मिजाज, लोनी में तेज हवाओं से कई घरों के शीशे टूटे
शामली मामले के बाद गाजियाबाद में जिम ट्रेनरों के लिए बदले नियम, पुलिस जांच के बाद ही मिलेगी नौकरी
गाजियाबाद में गर्लफ्रेंड के फ्लैट में मिला यूनिवर्सिटी टॉपर छात्र का शव, तीन युवतियां हिरासत में
भाई की हत्या के एक साल बाद अब तस्लीम की जान गई, लोनी में पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम
यूपी गेट पर महापौर के निरीक्षण में मिला गंदा पानी, अवैध पार्किंग पर नोटिस
स्कूल, मंदिर और रिहायशी इलाका - बीच में खुली शराब की दुकान पर भड़के स्थानीय लोग
गाजियाबाद के होटल में युवती मृत मिली, युवक हिरासत में लेकर पूछताछ