झील में नहाने उतरा मजदूर लापता, किनारे मिले कपड़े और मोबाइल

कठौता झील में नहाने के दौरान लापता हुए शिवप्रसाद की तलाश में तीन घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, देर शाम तक नहीं मिला कोई सुराग
Bureau 08 Jun 2026, 08:20 PM 1 min read
झील में नहाने उतरा मजदूर लापता, किनारे मिले कपड़े और मोबाइल

 

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित कठौता झील में सोमवार को एक मजदूर के लापता होने का मामला सामने आया। झील में नहाने के लिए उतरे शिवप्रसाद नामक व्यक्ति का देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब तीन घंटे तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

 

जानकारी के अनुसार गोमती नगर के वास्तु खंड-2 निवासी शिवप्रसाद सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकले थे। परिजनों ने बताया कि वह अक्सर कठौता झील के आसपास समय बिताने जाया करते थे। दोपहर करीब 1:30 बजे वह झील में नहाने के लिए उतरे। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक उन्होंने झील किनारे अपने कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन रखे थे। इसके बाद वह पानी में गए, लेकिन कुछ ही देर बाद दिखाई देना बंद हो गए। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए तो स्थानीय लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई और परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। झील में संभावित डूबने की आशंका को देखते हुए गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। गोताखोर कुलदीप कश्यप और रिंकू कुमार समेत अन्य सदस्यों ने झील के विभिन्न हिस्सों में तलाश की। करीब तीन घंटे तक चले अभियान के बावजूद शिवप्रसाद का कोई पता नहीं चल सका।

 

परिजनों के अनुसार शिवप्रसाद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह सरिया बांधने और छत की सेंटरिंग का काम करते थे। पत्नी विनीता ने बताया कि उनके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह रोजाना मजदूरी करके परिवार की जरूरतें पूरी करते थे। शिवप्रसाद अपने पीछे पत्नी विनीता, 12 वर्षीय बेटी रोशनी और 8 वर्षीय बेटी रंजना को छोड़ गए हैं।

 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी झील किनारे पहुंच गए। देर शाम तक वे मौके पर मौजूद रहे और शिवप्रसाद के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे रहे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे रहे और सर्च अभियान की जानकारी लेते रहे।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार झील में दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। गोताखोरों की मदद से आगे भी तलाश जारी रखी जाएगी। फिलहाल देर शाम तक शिवप्रसाद का कोई सुराग नहीं मिल सका है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?