कासगंज तिरंगा यात्रा हत्याकांड का दोषी सलीम शेख KGMU में मौत

कासगंज के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड का दोषी सलीम शेख मंगलवार रात लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत का शिकार हो गया।
News Desk 27 Aug 2025, 01:27 AM 1 min read
कासगंज तिरंगा यात्रा हत्याकांड का दोषी सलीम शेख KGMU में मौत


>कासगंज के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड का दोषी करार दिया गया सलीम शेख अब इस दुनिया में नहीं रहा। मंगलवार देर रात उसकी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सलीम लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और डायलिसिस पर चल रहा था। कुछ समय पहले ही उसे कासगंज जेल से इलाज के लिए लखनऊ जेल शिफ्ट किया गया था।


>26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसी दौरान गोली लगने से अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी। घटना के बाद शहर में कई दिनों तक तनाव और उपद्रव फैला रहा था।


>मामले की जांच में सलीम शेख मुख्य आरोपी पाया गया था। कोर्ट ने इस हत्याकांड में 28 आरोपियों को दोषी ठहराया था, जबकि 2 को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।


>सलीम शेख लखनऊ जेल में सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले उसे पैरोल मिली थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने के चलते उसे दोबारा जेल लाया गया और KGMU में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?