कंस पासी किले को लेकर बढ़ा विवाद, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और कोर्ट जाने की चेतावनी

महंत राजू दास के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारी, जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।
Bureau 12 Jun 2026, 02:17 PM 1 min read
कंस पासी किले को लेकर बढ़ा विवाद, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और कोर्ट जाने की चेतावनी

 

कंस पासी किले के मुद्दे को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर राजस्व को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन की ओर से कंस पासी किले को खाली कराने और इस संबंध में प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई।

 

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हनुमानगढ़ के महंत राजू दास के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कंस पासी किले से संबंधित उनकी मांगों पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। संगठन के जिला अध्यक्ष दुर्गेश पांडे ने आरोप लगाया कि किले पर मुस्लिम समुदाय के लोगों का कब्जा है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन जल्द कार्रवाई करते हुए किले को खाली कराए और उसे हिंदुओं के सुपुर्द किया जाए।

 


हिंदू सुरक्षा सेवा संघ जिला अध्यक्ष - दुर्गेश पांडे

 

दुर्गेश पांडे ने कहा कि यदि सरकार जल्द कोई कदम नहीं उठाती है तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर अदालत का रुख भी किया जा सकता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की ओर से अपनी मांगों को लेकर विरोध भी दर्ज कराया गया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?