Sunday, 08 November 2026 | Lucknow | 29°C

Kanpur News: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, मकान की छत ढही, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रविवार सुबह एक मकान की छत अचानक भरभराकर ढह गयी। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
Bureau
Bureau News Desk
08 Nov 2026
12:07 PM
1 min read
Kanpur News: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, मकान की छत ढही, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
15 दिन की मासूम भी शामिल
सोते समय परिवार पर गिरा छत का मलबा
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में दीपावली के पावन अवसर पर दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। जनपद के पनकी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रविवार सुबह एक मकान की छत अचानक भरभराकर ढह गयी। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। दिवाली पर परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने से चीख-पुकार मच गई। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके के लोग भी शोक में डूब गये हैं। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पनकी पड़ाव के सरायमीता में रहने वाले हर्षित शुक्ला स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में काम करते हैं। हादसे के समय उनकी पत्नी 28 वर्षीया अंशिका, 64 वर्षीया मां विनोदिनी और महज 15 दिन का नवजात बेटा आरब कमरे में सो रहे थे। तभी अचानक छत भरभराकर नीचे गिर गई। जिसके बाद परिवार वाले मलबे के नीचे दब गए। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये।

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गयी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाया। मलबा हटाने के बाद तीनों को गंभीर हालत में निकाला गया। पुलिस ने तुरंत सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया है।

तीनों सदस्यों की मौत हो जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद दीपावली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। आसपास रहने वाले लोग भी हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।  

Explore Related Topics

Kanpur News Kanpur House Collapse Panki Police Station

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News