बम की सूचना मिलते ही बदला गया रूट, अहमदाबाद से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

टॉयलेट में टिशू पेपर पर बम लिखे होने की सूचना के बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं।
Bureau 12 Jun 2026, 03:09 PM 1 min read
बम की सूचना मिलते ही बदला गया रूट, अहमदाबाद से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

 

अहमदाबाद से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान संख्या 2111 की शुक्रवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के टॉयलेट में टिशू पेपर पर "बम" लिखे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और एहतियातन विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया।

 

 सूत्रों के अनुसार, सूचना मिलने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसके बाद विमान को सुरक्षा कर्मियों ने अपने घेरे में ले लिया। यात्रियों और विमान की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड, फायर विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गई। अधिकारियों ने विमान की गहन जांच शुरू कर दी है।

 

विमान में बम की सूचना मिलने के बाद चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अलर्ट मोड पर रखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है और विभिन्न एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट संख्या 2111 अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान विमान के टॉयलेट में टिशू पेपर पर बम लिखे होने की सूचना सामने आई, जिसके बाद एहतियाती तौर पर लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?