लखनऊ में आबकारी विभाग ने की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने गोसाईगंज इलाके में जोरदार कार्रवाई की। टीम ने छापेमारी के दौरान कच्ची शराब बरामद कर 600 किलो लहन मौके पर नष्ट कर तस्करों में हड़कंप मचा दिया।
News Desk 25 Oct 2025, 08:26 AM 1 min read
लखनऊ में आबकारी विभाग ने की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई


>राजधानी लखनऊ में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बलियाखेड़ा और आसपास के इलाकों में की गई छापेमारी के दौरान टीम ने 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की और करीब 600 किलो लहन (शराब बनाने का मिश्रण) को मौके पर ही नष्ट कर दिया।


>छापेमारी के दौरान कई जगहों पर गुप्त अड्डों से शराब बनाने के उपकरण और सामग्री बरामद की गई। आबकारी विभाग ने मौके से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर चल रहे शराब के अवैध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।


>यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। उनके साथ आबकारी निरीक्षक विवेक सिंह (सेक्टर-5) और राहुल सिंह (सेक्टर-11) अपनी टीमों सहित मौजूद रहे। टीम ने क्षेत्र के कई संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच की और स्थानीय लोगों को भी अवैध शराब से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया।


>जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर पूर्ण रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विभाग ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार छापेमारी जारी रखेगा ताकि किसी भी रूप में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल न सके।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?