हैवानियत की हदें पार, मौलाना ने 13 साल के साले को बनाया हवस का शिकार

News Desk 04 Aug 2025, 01:37 AM 1 min read
हैवानियत की हदें पार, मौलाना ने 13 साल के साले को बनाया हवस का शिकार


>हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक मौलाना पर अपने ही 13 साल के नाबालिग साले के साथ कुकर्म और मारपीट का आरोप लगा है। यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत हो गई और परिजनों ने शक के आधार पर उसका शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


>क्या है पूरा मामला?


>गाजियाबाद के मसूरी का रहने वाला 13 वर्षीय किशोर अपने जीजा मौलाना शहजाद, जो कि हापुड़ के उबारपुर गांव में इमाम नूर मस्जिद में रहता था, के पास मदरसे में पढ़ाई करने आया था। आरोप है कि मौलाना शहजाद लंबे समय से किशोर के साथ कुकर्म और बेरहमी से मारपीट कर रहा था। 9 जुलाई को किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौलाना ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किशोर के गिरने से हुई मौत का हवाला देते हुए जल्द से जल्द उसे दफनाने का दबाव बनाया।


>जब परिजनों ने बच्चे को नहलाते समय उसके शरीर पर चोट के निशान और गुप्तांग से खून बहता देखा, तो उन्हें मौलाना की करतूत पर शक हुआ। इसके बाद मृतक के भाई ने पुलिस और जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की जांच की गुहार लगाई। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद 22 जुलाई को शव को कब्र से बाहर निकाला गया और उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ, वह बेहद खौफनाक था। रिपोर्ट ने पुष्टि की कि नाबालिग के साथ न सिर्फ कुकर्म किया गया था, बल्कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी हुई थी।


>पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 3/4(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर से समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें