श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो समाई नहर में, कई की मौत से मचा कोहराम

News Desk 03 Aug 2025, 01:09 AM 1 min read
श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो समाई नहर में, कई की मौत से मचा कोहराम


>उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सावन माह की सुबह कई परिवारों के लिए उस समय शोक में बदल गई, जब श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी अचानक नहर में जा गिरी। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


>मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी 15 लोग बोलेरो से पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। रास्ते में इटियाथोक के बेलवा बहुता नहर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। बोलेरो में बैठे श्रद्धालु नींद में झपकी ले रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।


>हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें, स्थानीय गोताखोरों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। बोलेरो को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया, एनडीआरएफ की टीम अभी भी घटनास्थल पर जुटी हुई है।


>मृतकों की पहचान की जा रही है, अधिकांश लोग एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पूरे गांव में कोहराम और मातम पसरा हुआ है। जो परिवार भगवान भोलेनाथ के दर्शन की आस लिए घर से निकले थे, अब अपनों के शव घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

गोंडा में 10वीं रिजल्ट के बाद छात्रा का खौफनाक कदम, 77% अंक आने पर जहर खाकर दी जान
गोंडा भाजपा की 89 सदस्यीय टीम घोषित, पदाधिकारियों की सूची आते ही बधाइयों का दौर शुरू
गोंडा में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की हत्या
आक्रांता गाजी की कलंकित दरगाह को तत्काल हटा देना चाहिए - घोड़ा में बोले कथावाचक रविशंकर
एससीपीएम मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत परिजनों ने पोस्टमार्टम पैनल की मांग की
गोंडा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति की एक्सीडेंट दिखाने की साजिश नाकाम | Gonda Murder News
गोंडा में BJP विधायक और ब्लॉक प्रमुख समर्थकों में भिड़ंत, बैठक बनी हंगामे का अखाड़ा
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल का करारा हमला
सीसीटीवी वीडियो कांड: भाजपा ने गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को किया बर्खास्त