पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के समारोह में भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

UP News: दीक्षांत समारोह का मंच सजा था, मेधावी छात्रों के सम्मान की तैयारी पूरी थी - लेकिन तभी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ऐसा खुलासा किया कि पूरे सभागार में सन्नाटा छा गया।
News Desk 06 Oct 2025, 11:56 PM 1 min read
पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के समारोह में भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल


>उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। लेकिन यह समारोह तब चर्चा में आ गया जब राज्यपाल ने मंच से ही विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं और लापरवाही पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा “ट्रांजिट हॉस्टल में शराब की बोतलें मिली हैं, यहां तो विदेशी दारू और ड्रग का अड्डा बन गया है।”


>राज्यपाल ने मंच से ही विश्वविद्यालय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि टीचरों के हॉस्टल में गंदगी और शराब की बोतलें मिली हैं, और जानकारी के मुताबिक, वहां दारू पीकर बोतलें बाहर फेंकी जाती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि खाने के साथ ड्रग्स तक का ऑर्डर दिया जाता है, जिससे यह जगह “दारू और गांजे का अड्डा” बन चुकी है। राज्यपाल की इन बातों से मंच पर मौजूद अधिकारियों में खामोशी छा गई और सभी के चेहरे उतर गए।


>राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि विश्वविद्यालय में चार मंजिला भवन बनना था, लेकिन अभी तक दो मंजिल पर ही काम रुका हुआ है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा “जल निगम को काम पूरा करने के लिए लिखा गया था, लेकिन अब जल निगम खुद सो गया है।”


>राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में तीन गर्ल्स हॉस्टल हैं, लेकिन किसी में भी पूरी क्षमता के अनुसार छात्राएं नहीं रह रहीं। उन्होंने सवाल उठाया “क्या बच्चे हॉस्टल में रहना नहीं चाहते या सुविधाएं अधूरी हैं?” राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि छात्रों से संवाद करें, क्योंकि वही असली स्थिति बताते हैं कि कॉलेज और हॉस्टल में क्या चल रहा है।


>हालांकि समारोह में राज्यपाल ने 79 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक और 445 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि, साथ ही दो शोधार्थियों को डीलिट की उपाधि प्रदान की। लेकिन कार्यक्रम से ज्यादा चर्चा में उनके तेजस्वी तेवर और प्रशासन को दी गई फटकार रही।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें