Sunday, 02 August 2026 | Lucknow | 29°C

साहित्यकार के घर से करोड़ों की संपत्ति समेट ले गए चोर, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

गाजियाबाद के लोनी में बंद फ्लैट को निशाना बनाकर नकदी, गहने, दुर्लभ मूर्तियां, भगवान का सिंहासन और नल-शावर की टोटियां तक ले गए; डंप डाटा के आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी
Bureau
Bureau News Desk
02 Aug 2026
06:00 PM
1 min read
साहित्यकार के घर से करोड़ों की संपत्ति समेट ले गए चोर, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
हाइलाइट्स
लोनी के अंकुर विहार क्षेत्र में साहित्यकार नीलाभ अश्क के घर हुई करोड़ों की चोरी।
घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
चोर नकदी, गहने, दुर्लभ मूर्तियां और भगवान का सिंहासन तक ले गए।
पीड़िता का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट।

गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार थाना क्षेत्र में साहित्यकार स्वर्गीय नीलाभ अश्क के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी की गुत्थी घटना के एक सप्ताह बाद भी नहीं सुलझ सकी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह चोरी उस समय हुई, जब परिवार प्रयागराज गया हुआ था। लौटने पर घर का दृश्य देखकर परिजन हैरान रह गए। आरोप है कि चोर केवल कीमती सामान ही नहीं ले गए, बल्कि घर में लगी नल और शावर की टोटियां तक उखाड़कर अपने साथ ले गए।

डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी निवासी भूमिका द्विवेदी अश्क ने बताया कि 23 जुलाई को उनके पति एवं साहित्यकार स्वर्गीय नीलाभ अश्क की 10वीं पुण्यतिथि थी। इसी सिलसिले में वह फ्लैट पर ताला लगाकर प्रयागराज गई थीं। वापस लौटने पर फ्लैट का मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। घर के भीतर किसी के मौजूद होने की आशंका होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह खबर भी पढ़े - योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में धार्मिक प्रतीकों की गैलरी का किया उद्घाटन, जानिए क्या है इसकी खासियत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालकनी के रास्ते घर के भीतर प्रवेश किया। अंदर का नजारा पूरी तरह अस्त-व्यस्त था। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखी कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरों ने जंगले की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया और व्यवस्थित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता के अनुसार चोर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, बहुमूल्य रत्न, पूजा घर में रखा भगवान का सिंहासन, छोटी-बड़ी दुर्लभ मूर्तियां तथा अन्य कीमती सामान अपने साथ ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि चोर घर में लगी नल और शावर की टोटियां तक उखाड़कर ले गए, जिससे चोरी की वारदात का दायरा और भी बड़ा हो गया।

भूमिका द्विवेदी अश्क का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद प्रारंभिक स्तर पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

यह खबर भी पढ़े - गाजियाबाद में आज से बदलेगा ट्रैफिक का रूट, कांवड़ यात्रा के चलते इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त अमरदीप मौर्य ने बताया कि घटनास्थल से डंप डाटा एकत्र किया गया है और संदिग्ध मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में पीड़ित परिवार पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहा है, जबकि जांच एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही हैं।

Explore Related Topics

गाजियाबाद लोनी अंकुर विहार चोरी साहित्यकार नीलाभ अश्क उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध समाचार करोड़ों की चोरी डीएलएफ अंकुर विहार गृह चोरी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News