लखनऊ के गणेशगंज में दीवार गिरी मजदूर मलबे में दबे

News Desk 17 Jun 2025, 08:53 AM 1 min read
लखनऊ के गणेशगंज में दीवार गिरी मजदूर मलबे में दबे


>राजधानी लखनऊ के गणेशगंज इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मरम्मत कार्य के दौरान जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


>मौके पर तुरंत पहुंची नाका थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूरों की हालत गंभीर है।


>स्थानीय निवासियों ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे अचानक मकान की एक दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे काम कर रहे तीन मजदूर कांशीराम, मोहम्मद और अय्यूब  मलबे के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को मलबे से निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, मजदूर मोहम्मद और अय्यूब को मामूली चोटें आई थीं, जिनका प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, मजदूर कांशीराम की हालत गंभीर बनी हुई है, और उसे डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?