दिल्ली में सड़क पर विवाद के बाद रैपिडो चालक पर बरसे हेलमेट, वीडियो वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार

बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में रैपिडो चालक के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई।
Bureau 13 Jun 2026, 03:39 PM 1 min read
दिल्ली में सड़क पर विवाद के बाद रैपिडो चालक पर बरसे हेलमेट, वीडियो वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार

 

दिल्ली के रोहिणी इलाके में सामने आए रोड रेज के एक मामले में रैपिडो बाइक चालक के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को सेक्टर-18/19 मेट्रो स्टेशन के पास रोड रेज की घटना की सूचना मिली थी। आरोप है कि दो बाइक सवार युवकों और रैपिडो चालक के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और चालक के साथ मारपीट की गई।

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे के सिर पर हेलमेट से वार करता दिखाई देता है। वीडियो में मौजूद युवती ने बताया कि वह एक शूट से लौटकर मेट्रो स्टेशन जा रही थी और उसने बाइक टैक्सी बुक की थी। उसके अनुसार, रास्ते में बाइक टैक्सी की दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। युवती का कहना था कि गलती दोनों पक्षों की थी और बातचीत से मामला सुलझाया जा सकता था, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद मारपीट शुरू हो गई।

 

पीड़ित की शिकायत के आधार पर समयपुर बादली थाने में एफआईआर संख्या 488/26 दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घटना में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल का पता लगाया। जांच के दौरान पुलिस ने गौरव कुमार और बादल की पहचान की। अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया है। शिकायतकर्ता ने भी दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या